{"_id":"68fe66d3bf2b513fb20faa40","slug":"two-fertilizer-shops-were-raided-and-notices-were-served-to-both-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139219-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खाद की दो दुकानों पर छापा, दोनों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खाद की दो दुकानों पर छापा, दोनों को थमाया नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में तेजी से आलू की बोआई शुरू हो गई है। किसान खाद के लिए परेशान न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने भी तैयारी कर ली है। जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को देर शाम छिबरामऊ के नौली में दो खाद दुकानों पर छापा मारा। वहां उन्हें रेट बोर्ड और स्टाॅक रजिस्टर समेत कई अभिलेख अधूरे मिले। इस पर दोनों को नोटिस जारी किया है। जवाब न देने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी।
जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि छिबरामऊ के नौली में दो खाद दुकानों पर छापा मारा। वहां दोनों दुकानों पर रेट बोर्ड नहीं मिला है। साथ ही उन्हें स्टाॅक रजिस्टर अधूरा मिला। इसके अलावा अन्य अभिलेख अधूरे पाए गए। वहीं, दोनों दुकानों की पॉश मशीन का सत्यापन नहीं पाया गया। अभिलेख अधूरे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधूरे अभिलेख को पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों विक्रेताओं को नोटिस थमाया है और दोनों दुकानदारों से तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए है कि दुकान पर स्टाॅक रजिस्टर पूरे रखें। साथ ही दुकान पर रेट बोर्ड जरूर लगाएं। पाॅश मशीन का सत्यापन कराएं। सभी विक्रेता किसानों को निर्धारित दाम पर ही खाद दें। अगर कोई विक्रेता किसान को अधिक दाम में खाद बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।