{"_id":"d80527cc622f3aa998a1cb0e7b607242","slug":"two-died-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया थाना क्षेत्र के ऊसरी गांव में विवाह समारोह में जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मंगलवार देररात हुई घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर सुबह ग्रामीणों ने रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। दो घंटे के बाद एसडीएम, तहसीलदार व सीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के चंदरपुर गांव निवासी अवधेश बाथम (30) और तालग्राम थाना क्षेत्र के दुर्गानगला निवासी अशोक कुमार बाथम (23) और अशोक के पिता राम बहादुर बाथम (55) एक ही बाइक पर सवार होकर तिर्वा से रात 9 बजे के करीब ऊसरी गांव के लिए रवाना हुए। रामबहादुर की गांव के देवनरायन बाथम के यहां ससुराल है। देवनरायन की पुत्री की मंगलवार रात को शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए तीनों जा रहे थे।
तिर्वा-औसेर मार्ग पर वीरहार गांव के पास औसेर की ओर से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अवधेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल अशोक व उसके पिता राम बहादुर को मेडिकल कालेज जाया गया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब कानपुर में उपचार के दौरान अशोक ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उनके पिता राम बहादुर की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
दुर्घटना में दो मौतों से उत्तेजित ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने अवधेश के शव को सड़क पर रखकर तिर्वा-औसेर मार्ग जाम कर दिया। रोड जाम होने से इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर ठठिया थानाध्यक्ष एसके व्यास, तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय, सीओ सुरेंद्र पाल सिंह, एसडीएम उदयवीर सिंह, तहसीलदार एसके राजवंशी मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मृतक के परिजनों को किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने अवधेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।