फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two bighas of wheat crop burnt due to spark of HT line

Kannauj News: एचटी लाइन की चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 02 Apr 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 02 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two bighas of wheat crop burnt due to spark of HT line
चपुन्ना। गांव भाउलपुर में खेतों के ऊपर से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम भाउलपुर निवासी सालिगराम दिवाकर के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है। खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। 11 बजे तेज हवा के कारण एचटी लाइन के तार आपस में टकरा गए। स्पार्किंग के साथ तार टूटकर खेत में गिर पड़ा, जिससे खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दो बीघा खेत में फैल गई। आग लगते ही गांव के लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस बीच बिजली विभाग के लाइन मैन अवधेश सिंह, विपिन सिंह व सिंटू सिंह लाइन जोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने लाइन नहीं जुड़ने दी। किसान जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग कर रहे थे। देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed