फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two arrested with six bikes stolen

चोरी की छह बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with six bikes stolen

पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर चोरी की

विज्ञापन
छह बाइक बरामद कर लीं। इस दौरान पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह में शामिल एक महिला समेत चार अन्य फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि दरोगा सुरेंद्र सिंह, ईश्वर दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम नेकपुर निवासी मनोज यादव पुत्र भइयालाल और औसान सिंह उर्फ कल्लन पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक अलग-अलग स्थानों से बरामद कर ली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने खेत में छिपाई गई एक बाइक बरामद की, जबकि शेष अन्य बाइकें ध्यान सिंह पुत्र लालमन, अनिरुद्ध पुत्र जल सिंह, अनिल कुमार पुत्र भगवान सिंह के घरों से बरामद की। मनोज ने बताया कि उसने लालमन की पत्नी शीला देवी से बाइक खरीदी थी।

एसओ ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों ने बताया कि उनका गिरोह चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर उनकी खरीद बिक्री का काम करता है। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों ध्यान सिंह, अनिरुद्ध, अनिल और शीला देवी की तलाश में जुट गई है। ज्ञात हो कि चार फरवरी को भी पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों समेत गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस माह अब तक पुलिस चोरी की 14 बाइकें बरामद कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed