फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two accused of Bichhu gang arrested in Arbaaz murder case

Kannauj News: अरबाज हत्याकांड में बिच्छु गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Bichhu gang arrested in Arbaaz murder case
कन्नौज। गुरसहायगंज के इंदुइयागंज सि्थत स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान हुए विवाद में बिच्छु गैंग के सदस्यों के हाथों किशोरी की पिटाई के बाद मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को खुलासा करते हुए एसपी ने जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस कार्यालय सभागार में मीडिया से रूबरू होकर बताया कि 20 जून को गुरसहायगंज के इंदुईयागंज रोड किनारे स्थित स्वीमिंग पूल में सदर कोतवाली के ग्राम अकबरपुर निवासी अरबाज अपने चाचा सवेआलम और शाहेआलम के साथ नहाने गया था। गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी संदीप, सब्जी मंडी निवासी संजू, नितीश अपने साथियों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों में नहाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

संदीप, संजू आदि ने तीनों को पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए गुरसहायगंज सीएचसी भेजा। कानपुर में अरबाज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो आरोपियों संजू और संदीप को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल 13 अभियुक्तों को चिह्नित कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जमानत पर बाहर थे आरोपी
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 20 जून को हुई मारपीट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संजू व आकाश को जेल भेज दिया था। वो जमानत पर बाहर थे। 22 जून को अरबाज की मौत के बाद दर्ज मारपीट के मुकदमे को हत्या में तरमीम करने के बाद संजू उर्फ संजीव और संदीप को गिरफ्तार किया गया।
--------------------
गुरसहायगंज में सक्रिय बिच्छु गैंग, पुलिस को नहीं थी खबर
-सोशलमीडिया पर भी छाया था बिच्छु गैंग, जुड़े थे बड़ी संख्या में युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। गुरसहायगंज में काफी समय से बिच्छु गैंग सक्रिय है। पुलिस को इसकी खबर नहीं थी। अरबाज हत्याकांड के खुलासे के दौरान पुलिस ने माना कि बिच्छु गैंग में बड़ी संख्या में युवा जुड़े हुए हैं। व्हाट्सएप पर इसी नाम से ग्रुप भी बना हुआ है।

स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़ी संख्या में युवा और किशोर इकट्ठा हो गए थे। इन लोगों ने मिलकर चाचा-भतीजे को पीटकर घायल किया था। कोतवाली पुलिस उस वक्त किसी गैंग के संचालन से इन्कार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed