फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Twine bomb explodes during fireworks, youth dies

Kannauj News: आतिशबाजी के दौरान फटा सुतली बम, युवक की मौत

Sun, 20 Oct 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Twine bomb explodes during fireworks, youth dies
कन्नौज। आतिशबाजी के दौरान सुतली बम फटने से युवक की मौत हो गई। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पिता ने दोस्तों पर हथगोला फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए और बारूद के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेज दिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पकड़िया टोला निवासी मोनू (18) कास्मेटिक दुकान पर काम करता था। पिता बलवीर ने बताया कि शनिवार शाम को मोनू आठ बजे दुकान से घर आया था। रात नौ बजे दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया। देर रात सबसे छोटी बेटी मानवी ने मोनू को खून से लथपथ मोहल्ले में पड़े देखा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे। मोनू को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुतली बम का धमाके से मोनू की शर्ट तक जल गई थी और मौके पर ही शर्ट के चीथड़े पड़े हुए थे। पिता का आरोप है कि मोनू के दोस्तों ने उसके ऊपर सुतली बम फोड़ दिया, जिससे मोनू की मौत हो गई। धमाके की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों व परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आग लगाते समय मोनू के पास में ही सुतली बम फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान युवक झुलस गया था और जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पिता ने युवक के दोस्तों पर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवक मोनू नशे की हालत में सुतली बम फोड़ रहा था और उसके पास कई बम रखे थे। जिन दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, उन पर ही आरोप लगाया जा रहा है। मृतक युवक के हाथ से भी बारूद के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। हत्या का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed