फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Twenty minutes tucked away in protest

बीस मिनट में सिमटा विरोध प्रदर्शन

Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Twenty minutes tucked away in protest
तिर्वा क्रासिंग पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते सपाई - फोटो : amau ujala
तिर्वा क्रासिंग पर गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर आयोजित सपाइयों का विरोध प्रदर्शन मात्र बीस मिनट में सिमट गया। मीडिया के फ्लैश चमकने के बाद ही नेता चलते बने। हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर सपाइयों ने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के करीब तीन दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह की अगुवाई में लोहिया चौराहे से सदर तहसील तक पैदल मार्च निकालते हुए मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनता पर महंगाई थोप रही है।
विज्ञापन


चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं, लेकिन कर लगाकर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट सहित कई चीजों का किराया स्वत: बढ़ जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके जनता पर महंगाई थोपी जा रही है। कहा कि आने वाले समय में जनता इसका हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महासचिव संजय दुबे, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, मोना यादव, राजू यादव, भोले कुरैशी, राज यादव, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, गुड्डू अहसन, गुफरान सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed