फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tue songs extracted with urn trip

मंगल गीतों के साथ निकाली कलश यात्रा

Sat, 24 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 24 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tue songs extracted with urn trip
कलश यात्रा में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला
सिर पर रंग बिरंगा कलश, आम के हरे पत्तों के बीच रखा नारियल और लाल रंग की चुनरी में सजी सुहागिन महिलाएं मंगल गीत गाती हुई जब निकली तो नगर के मुख्य मार्ग पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षाकर  स्वागत भी किया गया। सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिकादेवी मंदिर से शुक्रवार की सुबह पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं को आयोजन समिति की ओर से कलश प्रदान किए गए।
विज्ञापन


मंदिर से शुरू भव्य कलश यात्रा में ध्वजवाहक के रूप में विनय त्रिपाठी के नेतृत्व में एक सी गणवेश में आरएस यादव इंटर कालेज के छात्र हाथ में धरम ध्वजा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे श्रीगोविंद संत साहित्य प्रचार समिति के राजेश मिश्रा एडवोकेट व उनकी पत्नी स्नेहप्रभा सिर पर रामायण धारण कर चल रही थी।
विज्ञापन


नगर के मुख्य मार्ग से कलश यात्रा पीपल चौराहा व विशुनगढ़ रोड होते हुए आरएस यादव इंटर कालेज के पास श्री गोविंद गोपाल गौशाला स्थित कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का नगर में कई स्थानों पर छतों से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उधर नगर में कई जगह पंडाल लगाकर लोगों ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को पानी की व्यवस्था की। यात्रा में लगभग 575 महिलाएं कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी। जबकि इसके अलावा काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी कलश यात्रा में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed