फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tubewell farmers capture the government in Kannauj

कन्नौज में किसानों ने किया सरकारी नलकूप पर कब्जा

Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tubewell farmers capture the government in Kannauj
बिजली गुल रहने से सिंचाई संकट झेल रहे तमाम किसानों ने धावा बोलकर राजकीय नलकूप पर कब्जा जमा लिया, फिर ट्रैक्टर के सहारे अलटीनेटर लगाकर नलकूप चालू किया और फसलों की सिंचाई शुरू कर दी। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्से से भरी तमाम महिलाओं ने भी प्रदर्शनकारी किसानों का साथ दिया और विरोध कर रहे नलकूप आपरेटर को खदेड़ दिया। फिलहाल अधिकारी भी किसानों के इस काम में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


तालग्राम क्षेत्र के कई गांवों में 21 दिन से बिजली गुल है। इससे सिंचाई संकट पैदा हो गया है। इन गांवों को बहबलपुर उपकेंद्र से बिजली मिलती है। यहां लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फरवरी के दूसरे सप्ताह में फुंक गया। इससे गांव पलिया, त्योर, बेहटा, तिलकापुर, मधईनगला, खाननगला, दुर्गा नगला, मछरिया, तिजू नगला समेत 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सरकारी व निजी नलकूप भी बंद हो गए। इससे किसानों की गेहूं व मक्के की फसल सूखने लगी। मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने तहसील दिवस में शिकायत की, विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी किया, पर अफसर नहीं जागे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दर्जनों किसानों और महिलाओं ने ग्रामसभा त्योर के मजरा मछरिया गांव के समीप लगे राजकीय नलकूप संख्या 146 पर कब्जा जमा लिया। चंदा करके गांव के मुकेश का ट्रैक्टर किराए पर लिया और अलटीनेटर के सहारे नलकूप की लाइन जोड़ ली। आपरेटर राजाराम ने रोकना चाहा तो कांती, रानी, रश्मि, रामवती, नन्हीं, रेखा, विमला आदि महिलाओं ने उसे खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप के आपरेटर राजाराम ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर से ट्यूबवेल चलाकर खेत सींचने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी है। ग्रामीणों को रोक पाना उसके वश की बात नहीं है। ग्रामीण पवन, मुन्ना आदि ने बताया कि बिजली विभाग के जेई अवनीश कुमार ने कहा था कि दो महीने तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाएगी, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। इस बाबत एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव का कहना है कि इन गांवों को बिजली मिलने में कम से कम एक सप्ताह का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed