फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tube down into the well of death of elderly

नलकूप के कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tube down into the well of death of elderly
पोस्टमार्टम में गमगीन बैठे मृतक के परिजन व सगे संबंधी - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव मिरूअनमढ़हा में नलकूप के कुएं में गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मिरूअनमढ़हा गांव निवासी राम सेवक (50) पुत्र द्वारिका प्रसाद का पंपसेट इंजन खेतों के पास लगा है। धान के खेत में पानी लगाने के लिए शुक्रवार को दो बजे के करीब वह नलकूप के कुएं में भरे पानी को रस्सी लगी बाल्टी से बाहर निकाल रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक वह 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पंखा बंधे होने से उसे गंभीर चोट आई। शाम के समय गांव के कुछ बच्चे नलकूप पर पानी पीने पहुंचे तो कुएं पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में झांक कर देखा तो किसी व्यक्ति को पड़ा पाया। बच्चों ने आकर गांव में इसकी सूचना दी। कुछ ही देर बाद दर्जनों की तादाद में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। कुएं में देखा तो रामसेवक को पड़ा पाया।


कुएं में अंदर घुसकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी। देर शाम घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सुबह होने पर क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed