{"_id":"6574b4ddeca25246e00076a4","slug":"truck-crushes-two-bike-riders-kannauj-news-c-12-1-knp1008-503414-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक ने बाइक सवार दो पल्लेदारों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक ने बाइक सवार दो पल्लेदारों को रौंदा
Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। देर रात जीटी रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो पल्लेदारों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रक ने भाकियू जिलाध्यक्ष को भी टक्कर मार घायल कर दिया।उनको सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि छिबरामऊ स्थित निगम मंडी आढ़ती ने अपनी आढ़त पर काम कर रहे पल्लेदार हरदोई जनपद पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बंधरहा निवासी देवेंद्र (32) व ग्राम नौगाईं निवासी शिवराम सिंह उर्फ दरोगा (45)को कुछ सामान लेने के लिए छिबरामऊ भेजा। दोनों बाइक से पश्चिमी बाईपास की तरफ जा रहे थे, तभी श्रीराम गेस्ट हाउस के सामने बेवर से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रक में फंस गई। जिससे दोनों पल्लेदार उसमें फंसकर काफी दूर तक घिसटते गए। इस हादसे में दोनों पल्लेदारों के चीथड़े लगभग 200 मीटर तक बिखरे।
हादसे के बाद चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो पश्चिमी बाईपास पर खड़े भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने लगभग दो किलोमीटर दूर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। इधर घायल जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया की हादसे में दो पल्लेदारों की मौत हुई है, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो माह पहले ही पल्लेदारी करने आया था देवेंद्र
हादसे में जान गंवाने वाला हरदोई जनपद के पिहानी निवासी देवेंद्र दो माह पहले ही छिबरामऊ में पल्लेदारी करने आया था। उसका भाई नरेंद्र व चाचा रमन पहले से ही यहां पल्लेदारी कर रहे हैं। अब नरेंद्र रो-रोकर सिर्फ यही बात कह रहा था कि वह अपने घर आखिर भाई की मौत की सूचना कैसे दे।