फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Troubles increased in the villages situated on the banks of the Ganges

गंगा किनारे बसे गांवों में मुसीबतें बढ़ीं

Sat, 01 Oct 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Troubles increased in the villages situated on the banks of the Ganges
कन्नौज। गंगा किनारे बसे गांव में मुसीबतें बढ़ने लगीं हैं। अभी तक अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं थी, अब जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करने के लिए हिलोरे मारने लगा है। शनिवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो गंगा किनारे बसे गांवों में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक 18 सेमी और दोपहर दो बजे तक छह सेमी जलस्तर बढ़ा। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा से 68, 917 क्यूसेक पानी दोबारा छोड़ा गया है। महोदवी (मेहंदीघाट) का चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर है जबकि जलस्तर 124.780 मीटर पर पहुंच गया। कुल 24 सेमी जलस्तर बढ़ने के साथ ही अब चेतावनी बिंदु से पानी 13 सेमी ही दूर रह गया है। कहा जा रहा है कि जैसे जलस्तर बढ़ रहा है तो शनिवार को चेतावनी बिंदु पार हो जाने का आशंका है।
विज्ञापन

एसडीएम कन्नौज राकेश त्यागी का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों व लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। रात के समय विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है। बाढ़ चौकियां दुरुस्त रहेंगी, सभी कर्मचारी यहां समय से ड्यूटी करेंगे। गंगा किनारे बसे गांव में अगर पानी ज्यादा बढ़ेगा, तो गांव भी खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गंगा के उफनाते ही 20 गांव के ग्रामीणों में हलचल
गंगा में पानी बढ़ते ही कटरीवासियों के जहन में हलचल तेज हो गई है। अगर चेतावनी बिंदु पार होता है, तो बक्शीपुर्वा, कासिमपुर, गुलाबपुर्वा, कटरी गंगपुर, कन्नौज कछोहा, कटरी फिरोजपुर, महावलीपुर, जलालपुर अमरा, दरियापुर चंदई, सलेमपुर रमई, चौधरियापुर, कछोहा, तेरारागी, अमीनाबाद, डूंगरपुर, सढ़ियापुर और मिश्रीपुर समेत करीब 20 गांव में पानी घुसने से हालात बिगड़ सकते हैं।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed