फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Troopers bike riders killed in accidents

हादसे में बाइक सवार फौजी की मौत

Tue, 01 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 01 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Troopers bike riders killed in accidents
फौजी सचिन कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिवाली पर दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए एक फौजी की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने गांव के सामने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। एडीएम व एएसपी के समझाने पर ग्रामीण शव लेकर चले गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सारोतोप निवासी सचिन कुमार (25) आसाम के उदागुड़ी फील्ड रेजीमेंट में गनर जीडी के पद पर तैनात था। दो दिन पहले वह अवकाश लेकर दिवाली का पर्व मनाने घर आया था। सोमवार की शाम वह घर से निकला। रात 10 बजे के करीब पाल चौराहा की ओर से बाईपास पर होते हुए जलालपुर पनवारा की ओर बाइक से आ रहा था। ओवर ब्रिज के कुछ दूर पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजा तो घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़ा मिला। परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, अमित मिश्रा, सैनिक पुनर्वास कल्याण के ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बीएस तोमर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। परिजन शव लेकर अपने गांव पहुंचे। कुछ युवकों ने अधिकारियों के न पहुंचने पर हंगामा काटते हुए गांव के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एएसपी वंशराज यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने शाम को गंगा जी के तट पर सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतक के भाई ने हरिप्रकाश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed