फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Treat sick prisoners properly: DM

बीमार बंदियों का अच्छे से करें उपचार: डीएम

Sat, 01 Feb 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Treat sick prisoners properly: DM
जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत शुक्ल व एसपी विनोद कुमार। - फोटो : जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत शुक्ल व एसपी विनोद कुमार।
कन्नौज। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार शुक्रवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।डीएम ने बीमार बंदियों का सही से उपचार करने के आदेश दिए। इस दौरान दवॉओं का स्टाक देखा और मैस में बने खाने की गुणवत्ता परखी। एसपी ने भी हाईप्रोफाइल बंदियों की निगरानी की जानकारी की।
विज्ञापन

जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि 548 बंदी यहां निरुद्ध चल रहे हैं। इसमें 158 बंदी सजायाफ्ता है। डीएम ने अस्पताल में भर्ती बंदी राहुल, नईमुद्दीन, सतीश सिंह, रामजी, दीपू, लेखराज,गुड्डू,मदनलाल से इलाज के संबंध में जानकारी की। चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ को बंदियों का सही से उपचार करने के निर्देश दिए। मैस में बनी उड़द-राजमा की दाल, पालक आलू की सब्जी व रोटी की गुणवत्ता परखी। इसके बाद बैरकों की तलाशी करवाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से समस्याएं पूछीं और निराकरण करने के निर्देश दिए। एसपी ने हाईप्रोफाइल बंदियों से मुलाकात करने आए लोगों की रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। जेल में आने वाले नए बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का आदेश दिया। इस दौरान अधीक्षक मोहम्मद अकरम, जेलर विजय कुमार शुक्ला,डिप्टी जेलर राम बहाल दुबे, उर्मिला सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed