फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Travel on the National Highway with reflectors

Kannauj News: नेशनल हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाकर करें सफर

Thu, 27 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Travel on the National Highway with reflectors
कन्नौज। जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को हादसे से बचाव से जुड़े उपाय साझा किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-91(कानपुर-अलीगढ़)के समीप ग्राम बशीरापुर में ग्राम प्रधान के सहयोग से पंचायत भवन में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कन्नौज से नवनिर्माणित राष्ट्रीय राजमार्ग -91 (कानपुर-अलीगढ़)के सम्पर्क में आने वाले गांवो में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम प्रधान बशीरापुर, कटरा में प्रधान योगेंद्र सिंह यादव की मदद से यातायात प्रभारी आफाक खान ने ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ पंचायत भवन में ग्राम वासियों को इकट्ठा कर सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियम बताए। ग्राम वासियों को साइकिल में रेफलेक्टर टेप लगाने की सलाह दी गई और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेफलेक्टर टेप लगाने और ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवारियां न ढोने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि जल्द ही नेशनल हाईवे के आस-पास के स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात प्रभारी व उनकी टीम को बुलाकर जागरुक कराया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह यादव, राजवीर सिंह ,आरक्षी धनीराम व आरक्षी विवेकानन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
रेडियम वाली टीशर्ट पहन कर सड़क किनारे लगाएं दौड़
कार्यक्रम के दौरान सेना या पुलिस सेवा के लिए तैयारी के लिए सुबह-सुबह हाईवे पर दौड़ लगाने वाले गांव के युवाओं को को सलाह दी कि रेडियमयक्त टीशर्ट व लोवर पहना करें। ताकि दूर से आने वाले वाहन के ड्राइवर समय रहते देख सकें और कोई अनहोनी न हो। महिलाओं से अपील की गई कि सड़क को पार करते समय जेठ, ससुर व गांव के बुजुर्गों को देखकर घूघंट काढ़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि सड़क को सावधानी पूर्वक दाएं-बाएं देखकर ही पार करना है। समस्त ग्राम वासियों से सड़क पार करने का नियम पूछा गया, जिसका जवाब केवल एक नौ साल का बच्चा अनुज सिंह पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम बशीरापुर ने सही बताया। उसे याताया प्रभारी ने बताया कि जल्द ही उसे एसपी के हाथों सम्मानित कराया जाएगा।

----------------
हादसे की जानकारी मिलते ही डायर करें नंबर
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को बताया गया कि यातायात सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए यातायात निदेशालय लखनऊ की ओर से जारी टोल फ्री नम्बर 18001801490 व व्हाट्सएप नम्बर 9454402555 पर जानकारी देकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed