फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Transformer overload, power failure for two hours

ट्रांसफार्मर ओवरलोड, दो घंटे गुल रही बिजली

Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transformer overload, power failure for two hours
वीसीबी केबल बदलते बिजली कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के बिजली घर में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया। इससे नगर के साथ ही प्रेमपुर और निगम मंडी फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। दस एमवीए के ट्रांसफार्मर पर नगर के तीन नंबर फीडर का लोड रखा गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग नगर के पूर्वी बाईपास स्थित विद्युत वितरण उपखंड में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ रमेश चंद्र ने मामले की जानकारी एसडीओ और जेई को दी। पांच एमवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के बाद नगर के एक, दो व तीन नंबर फीडर के अलावा प्रेमपुर, निगम मंडी फीडर को भी बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने दस एमवीए ट्रांसफार्मर पर नगर के तीन नंबर फीडर का लोड रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन

जेई अजय अवस्थी की देखरेख में एसएसओ रमेश चंद्र, लाइनमैन करन सिंह, राजेश, अजय, विकास, अरविंद की टीम ने वीसीबी केबल को बदलने का काम शुरू किया। इस दौरान नगर के तीन फीडरों के अलावा प्रेमपुर, निगम मंडी फीडर की आपूर्ति भी बाधित रही। दो घंटे बाद दोपहर दो बजे केबल को बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। इस संबंध में अवर अभियंता अजय अवस्थी ने बताया कि पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण दिक्कत आई थी। दस एमवीए ट्रांसफार्मर पर एक फीडर का लोड रखवाकर समस्या का निराकरण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed