फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Transactions worth Rs 40 crore affected due to the strike.

Kannauj News: हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Transactions worth Rs 40 crore affected due to the strike.
कन्नौज। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल की। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से बैंकों में वित्तीय लेनदेन व अन्य कार्य सुचारु रूप से नहीं हो सके। इससे 40 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



जिले में भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों का क्लर्कल स्टॉफ हड़ताल पर रहा। हड़ताल से नकद निकासी और पैसा जमा करने के लिए ग्राहक बैंकों में पहुंचे पर काम नहीं हुआ। इस कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों ने बताया कि पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर वह लोग आंदोलन कर रहे हैं। वर्ष 2023 में हमारा यह समझौता हो गया था पर सरकार से अनुमति न मिलने के कारण अब तक पेंडिंग में है। साथ ही बैंकों में स्टाफ भी बढ़ाया जाए। कर्मियों और उपभोक्ताओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं। इसके अलावा अन्य मांग की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान बैंक इंप्लाईज यूनियन के महामंत्री गोपाल मिश्रा, जिला मंत्री गौरव द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, सचिन चौहान, राजेंद्र यादव, अमरजीत, मुकेश कुमार, नवीन, रामगोपाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक डाॅ. रंजीत सिंह ने बताया कि सिर्फ क्लर्कल स्टॉफ ने एक दिन हड़ताल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed