{"_id":"5da377138ebc3e01557e7c72","slug":"trak-ne-mahila-ko-raunda-maut-kannauj-news-knp519506258","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
विज्ञापन
विशुनगढ़(कन्नौज)। दवा लेने छिबरामऊ जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रविवार को जिला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम रविदासपुर निवासी ब्रह्मानंद शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा पत्नी सुनीता देवी (35) को बाइक से छिबरामऊ दवा दिलाने आ रहे थे। असालताबाद मोड़ के पास छिबरामऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता की मौके पर मौत हो गई। ब्रह्मानंद शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
मामले की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने पति की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।