फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traffic on route from waterlogging toughest

मार्ग पर जलभराव से आवागमन दुश्वार

Mon, 07 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 07 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic on route from waterlogging toughest

ग्राम नगला बलदेव के ग्रामीण काफी समय से कई समस्याओं

विज्ञापन
से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि  अभी तक उनके गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। कई बार समस्याओं के समाधान की शिकायत कर चुके हैं, पर समाधान नहीं हो सका है।

गांव तक जाने वाले मार्ग की हालत काफी खस्ताहाल है। वहीं गांव के कई कच्चे मार्गों पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों हुई बारिश से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। सड़क पर हुए जलभराव और कीचड़ से वहां से निकलने के प्रयास में आएदिन ग्रामीण फिसल कर चुटहिल हो जाते हैं।

इसके साथ ही वहां काफी दिनों से भरा कीचड़युक्त पानी से बदबू आने लगी है। जिस कारण अब उसमें मच्छरों की फौज पनप रही है। ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मेघनाथ के मकान के पास लगा हैंडपंप पिछले तीन माह से खराब पड़ा है।

इससे ग्रामीणों को पानी भरने को काफी दूर लगे हैंडपंप तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं खराब पड़े हैंडपंप के पास जलनिकासी न होने से उसमें भी पानी भर जाता है। कई बार अफसरों से भी शिकायत की गई, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

हेतराम, रामनाथ, मेघनाथ, कैलाश, महेश, सुभाष, सुरेश, लंकुश, रक्षपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरभान और अरविंद आदि ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान न किया गया तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed