फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders will protest against online trading

Kannauj News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में आंदोलन करेंगे व्यापारी

Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Traders will protest against online trading
तिर्वा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण छोटे व्यापारियों को हो रहे नुकसान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को कस्बे स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्षेत्रीय व्यापारियों की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है, इसके बावजूद व्यापारी हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की तरह व्यापारियों को भी बीमा का लाभ दिया जाना चाहिए। व्यापारी वर्ग सात प्रकार के टैक्स देता है, इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलतीं। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं और अन्य सभी प्रकार के लाइसेंस आजीवन किए जाएं।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यापार को लेकर कहा कि इससे खुदरा व्यापारियों पर गंभीर असर पड़ रहा है। छोटे व्यापारियों को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर 10 प्रतिशत का सरचार्ज लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा दुकानों में आग लगने की स्थिति में एक करोड़ रुपये तक के बीमा का प्रावधान भी किया जाए। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग भी उठाई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, जिला महामंत्री सचिन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष किशन बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed