फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders ' losses came on board '

‘व्यापारियों की क्षति पर नहीं आगे आया मंडल’

Fri, 04 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traders ' losses came on board '

व्यापार मंडल के आह्वान पर कन्नौज में गुरुवार की हुई

विज्ञापन
बंदी के विरोध में सपा पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल पर सवालिया निशान लगाए हैं। उनका तर्क है कि कन्नौज में हुए दंगे के दौरान कई व्यापारियों की दुकानें जलीं थीं। उनको आर्थिक मदद दिलाने को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोई आंदोलन नहीं छेड़ा।

पर्यटक आवास गृह में गुरुवार की शाम प्रेस वार्ता में पूर्व ब्लाक नवाब सिंह यादव ने कहा कि व्यापार मंडल के कुछ भाजपा समर्थित लोगों ने जबरन दबाव देकर बाजार बंद कराया। इस बाजार बंदी से शहर के व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा। वहीं शहर के नागरिकों को भी दिक्कतें हुईं।

व्यापार मंडल भारतीय जनता पार्टी का मंडल साबित हो रहा है। एक गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया जा रहा है, जबकि जो भी हिंदू-मुस्लिम दोषी हैं, सभी के ऊपर कार्रवाई हुई है। इसके पहले भी कई गिरफ्तारियां हुई, तब व्यापार मंडल खामोश रहा। उन्होंने कहा कि इसके पहले प्रशासन की अगुवाई में शहर में शांति के लिए शांति मार्च निकाला गया, उसमें भी व्यापार मंडल के पदाधिकारी गायब रहे।

इन तमाम चीजों से लगता है कि व्यापार मंडल शहर में शांति नहीं चाहता है। इस मौके पर जिला महासचिव संजय दुबे, रमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed