{"_id":"21521558d9b3b043bc718e74fc6eae97","slug":"traders-gradual-fasting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारी।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में हुई चोरियों का खुलासा न होने के विरोध में शुक्रवार को यहां के व्यापारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन चोरी आदि की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस इनका खुलासा नहीं कर पा रही है। साथ ही शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया।
शुक्रवार की सुबह व्यापारी दीपक सिंह के नेतृत्व में ठठिया बाजार के व्यापारी पुलिस की नाकामी और चोरों के न पकड़े जाने से बाजार में क्रमिक अनशन पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने एक सप्ताह का समय खुलासे के लिए मांगा था, लेकिन अभी तक कोई चोर नहीं पकड़ा जा सका है।
अनशनकारियों का कहना है कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी आकर वार्ता कर ठोस आश्वासन नहीं देता है तब तक यह अनशन जारी रहेगा। व्यापारियों ने तय किया है कि वे शनिवार को इस घटना के विरोध में पूरा बाजार बंद रखेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर वृजेश त्रिपाठी, कमलेश सिंह, रवी सिंह, ओमकार, सलीम, निरंकार अग्निहोत्री, विमल त्रिपाठी, पवन कुमार स्वर्णकार, सुमित यादव, सोनू शर्मा, आलोक वर्मा, जहीर खां, रामजी अग्निहोत्री, मुनीर चिश्ती, मो. इरशाद आदि मौजूद रहे।