फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Trader and Palledar abducted from Gursahaiganj

गुरसहायगंज से व्यापारी और पल्लेदार का अपहरण

Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Trader and Palledar abducted from Gursahaiganj
गुरसहायगंज(कन्नौज)। खाद खरीदने के बहाने दुकान पर बुलाकर व्यापारी और पल्लेदार को बोलेरो में अगवा कर लिया गया। कुछ देर बाद पल्लेदार के मोबाइल से फोन कर तीस लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। सूचना पर तमाम व्यापारी पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस मोबाइल के आधार पर बदमाशों का सुराग पाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर एसपी प्रशांत वर्मा ने मोबाइल सर्विलांस सेल को सक्रिय कर टीमों को लगा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी विकास गुप्ता की मुरादगंज में खाद की दुकान है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे विकास के चचेरे भाई रजनीश गुप्ता के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर खाद लेने की बात कही। इस पर रजनीश ने विकास(28) को खाद देने के लिए दुकान पर भेज दिया। दुकान पर पहुंचे विकास ने पास में ही रहने वाले असलम को खाद की बोरी लादने के लिए बुलाया। इस दौरान असलम कुछ बोरी बोलेरो में लाद पाया था कि बदमाशों ने दोनों को बोलेरो में खींच कर अपहरण कर लिया। बोलेरो तेजी से कन्नौज शहर की ओर निकल गई। मौके पर कुछ लोगों ने इस घटना को देखा। उन्होंने बताया कि सफेद बोलेरो में छह से ज्यादा लोग बैठे थे। बोलेरो में सफेद पर्दे पड़े थे।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल टीपी वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारी का मोबाइल दुकान पर छूट गया। पल्लेदार असलम के मोबाइल से बदमाशों ने विकास के भाई अंकित (जो कुशीनगर में टीचर है) के फोन पर तीस लाख रुपये फिरौती मांगी है। सात जुलाई को विकास का विवाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नामित सभासद का चचेरा भाई है विकास
कन्नौज। अपहृत विकास गुप्ता भाजपा के नामित सभासद दिलीप गुप्ता का चचेरा भाई है। यह तीन भाइयों में बीच का है। पल्लेदार असलम के मोबाइल से विकास के बड़े भाई अंकित के पास फोन आया था। इसके बाद अंकित ने परिवार को फिरौती मांगे जाने की जानकारी दी। बताया गया कि असलम पल्लेदारी का काम करता है। विकास गुप्ता के परिवार से घुलामिला है। किसी भी समय बुलाने पर पल्लेदारी या अन्य छोटे-मोटे काम के लिए चला आता था। चचेरे भाई रजनीश गुप्ता ने बताया कि विकास का किसी से दुराव नहीं है। ऐसे में किसी रंजिश की बात समझ में नहीं आ रही। यह फिरौती के लिए किया गया अपहरण लग रहा है। जहां से अपहरण हुुआ ,वह जगह घर से करीब डेढ़ किमी दूर है। इधर, पुलिस ने कुछ प्रमुख जगह नाकेबंदी कर आरोपियों का सुराग लगाना शुरू किया है। माना जा रहा है कि अपहरण करने के बाद बोलेरो सवार कन्नौज की ओर भागे हैं। ऐसे में वह रास्ते में मिरगांवा के पास मनपुरवा पुल होते हुए हरदोई व फर्रुखाबाद की ओर भी भाग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed