फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tractor overturns woman's death

ट्रैक्टर पलटने से महिला की मौत

Fri, 20 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 20 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns woman's death

ओवरटेक के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ग्राम

विज्ञापन
मुर्रा के पास खाई में पलट गया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। गुरसहायगंज क्षेत्र के तिलुकिया निवासी मदनलाल पुत्र रामबक्श ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। रास्ते में राजनरायन तिवारी की पत्नी छुन्ना तिवारी (55) और फतेहपुर निवासी दुलारी पत्नी वीरेंद्र भी ट्राली में बैठ गई।

ट्रैक्टर जब ग्राम मुर्रा के आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बेकाबू होकर ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। दुर्घटना में छुन्ना तिवारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल दुलारी को मेडिकल कालेज सैफई ले जाया गया।

छुन्ना ग्राम मुर्रा अपने भाई सुभाष पाठक के घर जा रही थी। उसके दो पुत्र गौरव और सौरभ हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सौरिख थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed