{"_id":"6877ee6a46f215611d0552ad","slug":"tractor-overturned-while-climbing-the-culvert-driver-died-after-getting-crushed-under-the-wheel-kannauj-news-c-214-1-knj1006-134219-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिया पर चढ़ते समय लौटा ट्रैक्टर, पहिये की नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिया पर चढ़ते समय लौटा ट्रैक्टर, पहिये की नीचे दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
हसेरन। जोताई करने के लिए जाते समय बुधवार को ट्रैक्टर पुलिया पर चढ़ते समय बंद हो गया और लौटने लगा। तभी चालक नीचे गिर पड़ा और पहिया के नीचे आ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विकास खंड हसेरन के घनापुरवा गांव निवासी सुमित यादव (22) की कपड़े की दुकान हैं। साथ ही खेतीबाड़ी का काम देखता है। सुबह छह बजे ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर धान की पौध की रोपाई के लिए जोताई करने जा रहा था। सड़क पर बनी ऊंची पुलिया पर चढ़ते समय ट्रैक्टर बंद हो गया और लौटने लगा। उसी दौरान सुमित ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके शरीर के ऊपर से होकर गुजर गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सुमित यादव के पिता महेश्वर सिंह किसान सहकारी समिति हसेरन के अध्यक्ष हैं। उसके चार भाई और तीन बहनें हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से मां स्वाति देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।