{"_id":"684f0ed6cbae3e999b0081c8","slug":"tractor-overturned-after-being-hit-by-a-truck-father-died-daughter-and-driver-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-132292-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, पिता की मौत, बेटी व चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, पिता की मौत, बेटी व चालक घायल
विज्ञापन
प्रेमपुर। नेशनल हाईवे पर रविवार को करमुल्लापुर स्थित होटल के सामने पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर में कट मार दिया। ट्रैक्टर पर बैठे पिता की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। वहीं ट्राॅली समेत ट्रैक्टर पलटने से बेटी व चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम गिरधरपुर निवासी गिरीश चंद्र (60) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि गिरीश चंद्र, बेटी संजू (36) पत्नी बबलू के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में पशुओं के लिए कटा चारा लेकर उसकी ससुराल भोगांव थाना क्षेत्र के सूरजपुर भोगपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर को गांव का ही अवनीश राजपूत (33) चला रहा था। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के बाहर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक होटल के सामने पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर में कट कर दिया। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राॅली समेत पलट गया।
ट्रैक्टर पर बैठे गिरीश चंद्र सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि संजू व अवनीश घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। प्रेमपुर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार शर्मा ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल भिजवाने के बाद हाईवे पर पलटे ट्रैक्टर-ट्राॅली का हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। संजू व अवनीश का इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर परिजन व गांव के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। गिरीश के तीन पुत्र व एक बेटी संजू है। चारों की शादी हो चुकी है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।