फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   traalee se girakar baind bajaane ja rahe yuvak kee maut

ट्राली से गिरकर बैंड बजाने जा रहे युवक की मौत

Mon, 20 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
traalee se girakar baind bajaane ja rahe yuvak kee maut
राजू अली की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। शादी में बैंड बजाने जा रहा युवक ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर घायल हो गया। साथियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सुल्तान आलम नगर निवासी राजू अली (35) पुत्र नफीस अली नगर के एक बैंड बाजा कंपनी में बैंड बजाता था। सोमवार देर शाम ठठिया में एक शादी समारोह के लिए बैंड बजाने के लिए राजू अली साथियों के साथ ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर जा रहा था। ट्राली में बैंड की ठेली भी लदी थी। इससे कई लोग ट्रैक्टर ट्राली के किनारे बैठे थे। तिर्वा जाने वाले मार्ग पर इंदिरानगर के पास जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचा, राजू अली ट्रैक्टर की ट्राली से उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ट्रैक्टर रुकाने के बाद साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा आशुतोष यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed