{"_id":"57fa7d774f1c1b7d5228e15d","slug":"tomorrow-will-be-the-distribution-of-fertilizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से होगा खाद का वितरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होगा खाद का वितरण
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
मलिकपुर। कस्बा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर सहकारिता विभाग की ओर से करीब 300 बोरी एनपीके खाद उपलब्ध करा दी गई है। सचिव रामवीर ने बताया कि जल्द ही डीएपी खाद भी उपलब्ध हो जाएगी। त्योहार पर अवकाश के चलते खाद का वितरण संभव नहीं है। अब मंगलवार को खाद का वितरण समिति के खाता धारकों को किया जाएगा। जिन खाताधारकों का पुराना ऋण बकाया है। उन्हें खाद नहीं दी जाएगी। बकाया भुगतान जमा करने पर ही खाद मिल पाएगी।
समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश गांधी ने बताया कि किसान सरकारी खाद का लाभ लें, लेकिन पुराने ऋण की समय से अदायगी करें। इसी से सचिव लेखाकार का वेतन निकलता है।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश गांधी ने बताया कि किसान सरकारी खाद का लाभ लें, लेकिन पुराने ऋण की समय से अदायगी करें। इसी से सचिव लेखाकार का वेतन निकलता है।
विज्ञापन