फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Toll will increase for the fourth time in a year

Kannauj News: एक साल में चौथी बार बढ़ेगा टोल

Fri, 29 Mar 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 29 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Toll will increase for the fourth time in a year
कन्नौज। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक बार फिर से नेशनल हाईवे के टोल का किराया बढ़ा दिया है। पिछले एक साल में यह चौथी बार होगा जब नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहनों को टोल पर बढ़ा हुआ नया किराया देना होगा। बढ़ा हुआ नया किराया नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2024-2025 के लिए लागू होगा।
विज्ञापन


अलीगढ़ से कानपुर के बीच जीटी रोड के चौड़ीकरण के बाद इस पर सफर करने वालों को लगातार अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। इस तरह कन्नौज से कानपुर या अलीगढ़ की ओर जाने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल देना होगा। एनएचएआई की ओर से नई दरों का ऐलान के तहत यहां जसोदा स्थित टोल प्लाजा पर नई दर देना होगा। अलीगढ़ से कानपुर के बीच जीटी रोड के चौड़ीकरण के बाद एक साल में कुल चौकी बार टोल की दर बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


जिले में 72 किलोमीटर का सफर करता है नेशनल हाईवे
पहले जीटी रोड और अब एनएच 91 के रूप बनकर तैयार यह हाईवे कन्नौज जिले में 72 किलोमीटर का सफर तय करता है। अलीगढ़ की ओर से आने में मैनपुरी और कन्नौज के बॉर्डर पर स्थित नबीगंज के पास किलोमीटर 302.108 से होकर कन्नौज-कानपुर बॉर्डर पर स्थित मित्रसेनपुर के बीच किमी 373.728 के बीच का इलाका कन्नौज जिले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली अप्रैल सुबह आठ बजे से लागू होगा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि टोल की नई दरें पहली अप्रैल सुबह आठ बजे से लागू होंगी। यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लागू की गई है।




नेशनल हाईवे पर इस तरह बढ़ती रही टोल की दर

-चार मार्च को पहली बार शुरू हुई टोल की वसूली

-एक अप्रैल से बढ़ा दी गई टोल की सभी दर

-21 दिसंबर से फिर से तीसरी बार बढ़ी टोल की दर
- एक अप्रैल 2024 में फिर से बढ़ेगा टोल का किराया

छिबरामऊ, गुरसहायगंज के बाशिंदे कानपुर के लिए दो बार देते हैं टोल

कन्नौज शहर से कानपुर जाने वालों को तो सिर्फ एक बार शिवराजपुर में ही टोल टैक्स देना होता है, लेकिन छिबरामऊ और गुरसहायगंज के बाशिंदों को दो-दो जगह टोल टैक्स देना होता है। पहले उन्हें कन्नौज जिले की सीमा के तहत जसोदा में बने प्लाजा पर टोल टैक्स देना होता है, फिर उन्हें शिवराजपुर में भी टोल की रकम अदा करनी होती है।




टोल प्लाजा पर इस तरह होगी टोल की वसूली

-कार, जीप, हल्के मोटर वाहन का एक तरफ का 120 रुपये

-हल्के वाणिज्य वाहन, हल्के माल वाहन व मिनी बस, एक तरफ का 195 रुपये

-बस या ट्रक से एक तरफ का 415 रुपये

-तीन धुरी वाले वाणिज्य वाहन से एक तरफ का 450

-भारी वाहन चार से छह धुरी वाले एक तरफ का 650

-बड़े आकार वाले सात धुरी के वाहन एक तरफ का 790
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed