{"_id":"646f9f341176671ac50038bc","slug":"today-three-tomorrow-five-places-will-take-oath-kannauj-news-c-12-1-253466-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आज तीन, कल पांच जगह होगा शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आज तीन, कल पांच जगह होगा शपथ ग्रहण
Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पिछले दिनों नगर निकाय चुनाव में कामयाबी पाने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों की ताजपोशी का समय आ गया है। शासन की ओर से निर्देश जारी होने के बाद यहां भी जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तीन और शनिवार को पांच नगर निकायों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारी के तहत 26 मई को छिबरामऊ नगर पालिका, गुरसहायगंज नगर पालिका और समधन नगर पंचायत में नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। तीनों जगह शपथ दिलाने की जिम्मेदारी छिबरामऊ एसडीएम अशोक कुमार को सौंपी गई है। तीनों ही जगह शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में 27 मई को कन्नौज नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। 27 मई को ही तिर्वा, सौरिख, तालग्राम और सिकंदरपुर नगर पंचायत में भी शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। इन सभी पांच जगहों के लिए भी अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
शपथ से पहले दुल्हन की तरह सजाया जा रहा समधन टाउन एरिया कार्यालय
समधन। नवनिर्वाचित चेयरमैन की शपथ ग्रहण से पहले टाउन कार्यालय पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। समधन नगर पंचायत की कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन आसमा बेगम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 26 मई को होना है। उससे पहले नगर पंचायत कार्यालय का साफ-सफाई से लेकर रंगाई पुताई का कार्य व फर्नीचर आदि दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने टाउन कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में हीलाहवेली व किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तालग्राम में कल शपथ लेगी नगर पंचायत की नई टीम
तालग्राम। नगर पंचायत के सामने सब्जी मंडी स्थल पर आगामी 27 मई को नवनिर्वाचित चेयरमैन मोहसिन खान उर्फ जानू और 11 सभासद शपथ लेंगे। इसकी तैयारियां नगर पंचायत की ओर शुरू कर दी हैं। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता ने बताया कि एसडीएम अशोक कुमार नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को 27 मई को शपथ दिलाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -