{"_id":"58af2adb4f1c1b8716b24560","slug":"today-shiwalyon-shiva-devotee-shall-overflow-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शिवालयों में उमड़ेंगे शिव भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शिवालयों में उमड़ेंगे शिव भक्त
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज महाशिवरात्रि है और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकाें तक में शिवालय सज गए हैं। शहर के सिद्धपीठ मंदिर बाबा गौरीशंकर में आज भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा। उसके लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, शहर के कटरी क्षेत्र के गांव चौधरियापुर में स्थित बाबा विश्वनाथ में अखंड पाठ शुरू हो गया है।
विज्ञापन
महंत हनुमान दास बताते हैं कि तैयारियों में कोई कमी नहीं है। भक्त आज आकर पूजा-दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला बताते हैं कि महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को होता है। वेदानुसार शिवरात्रि का व्रत भोग और मोक्ष को प्राप्त कराने वाले दस प्रमुख व्रतों में शैव व्रत भी हैं, उनमें सर्वोपरि है।
विज्ञापन
फाल्गुन मास की शिवरात्रि को भगवान शिव सर्वप्रथम शिवलिंग के रूप में अवतरित हुए थे, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। यह दिन काल सर्प दोष निवारण के लिए उत्तम है। उन्होंने बताया कि आज शिवपूजन के समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो सारे कष्ट दूर होंगे।
विज्ञापन
आचार्य ने बताया कि प्रत्येक पहर के अंत में शिव पूजन और आरती करनी चाहिए। यदि चारों पहर की पूजा न हो सके तो जरूरत के अनुसार प्रात: 6 बजे से 10.25 बजे तक के बीच में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िया मुहूर्त में पूजा करना अति श्रेष्ठ रहेगा।