Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   To get her husband out of the way, she was murdered by her lover.

Kannauj News: पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी से कराई थी हत्या

Sun, 28 Apr 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
To get her husband out of the way, she was murdered by her lover.
गुरसहायगंज। (कन्नौज)। पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की जांच में मामला हत्या का सामने आया। एसपी ने पूरे घटना की जानकारी देकर खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि गुरसहागयंज के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी प्रियांशु पटेल का शव सात अप्रैल की देर रात एक इंटर कॉलेज के पीछे सड़क किनारे पड़ा मिला था। नजदीक ही उसकी स्कूटी भी मिली थी। मामले में पत्नी प्राची पटेल ने सड़क हादसे में पति की मौत हो जाने की सूचना पुलिस को दी थी। वहीं प्रियांशु की मां आशा देवी निवासी ग्राम ढिपारा थाना तालग्राम ने पुत्र की हत्या की जाने की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा को पूरे मामले की जांच सौंपी गई थी। आशा देवी की तहरीर पर 26 अप्रैल को पुत्र की हत्या की जाने का मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि घटना के दिन प्रियांशु दो युवकों के साथ स्कूटी पर बैठकर गया था। जानकारी पर पता चला कि अमरोहा के थाना हसनपुर के गांव बसीकला निवासी अनुज कुमार रामकृष्ण नगर में प्रियांशु के घर में किराये पर रहता था और उसने गांव निवासी अतुल के साथ मिलकर प्रियांशु की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्राची पटेल और अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी अतुल जाटव की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी से संबंध होने पर खाली कराया था मकान
पूछताछ में अनुज ने बताया कि उसके प्रियांशु की पत्नी प्राची से संबंध हो गए थे, जिसकी जानकारी होने पर प्रियांशु ने मकान खाली करा लिया था, जिससे अनुज रंजिश मानने लगा। इसके बाद भी अनुज प्रांशु से फोन पर बात करता रहता था। जिससे उसे रंजिश मानने का कोई शक न हो सके। प्राची ने अनुज से पति को रास्ते से हटाने की बात कही, लेकिन उसने अकेले होने के कारण मना कर दिया। प्राची ने कहा कि कोई पैसा ले और उसकी हत्या कर दे, जिस पर अनुज ने अपने ही गांव के निवासी अतुल के साथ प्रियांशु की हत्या करने की योजना बनाई थी।


प्राची को फोन कर प्रियांशु को घर के बाहर बुलाया
सात अप्रैल को अनुज ने प्राची को फोन कर प्रियांशु को घर से बुलाया और उसके साथ शराब पी और इसके बाद पत्थर से सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना में दर्शाने के उद्देश्य से दोनों ने प्रियांशु के शव को सर्विस रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के पीछे सड़क किनारे बिजली के पोल के निकट डाल दिया और वहीं पर उसकी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।



फर्रुखाबाद से लेकर आए थे शराब और पत्थर
एसपी ने बताया कि अनुज और अतुल ने पहले छह अप्रैल को हत्या का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर दोनों फर्रुखाबाद चले गए। सात अप्रैल को फर्रुखाबाद में शराब की बोतल खरीदी और एक बड़ा पत्थर बैग में डालकर लेकर आए और हत्या कर पत्थर को बाग में फेंक दिया। इसके बाद बस से कानपुर चले गए, जहां पर होटल में रुकने के बाद ट्रेन से इंदौर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed