{"_id":"57e96dce4f1c1bf90a575309","slug":"tirwa-two-dengue-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा में दो मरीजों में डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा में दो मरीजों में डेंगू
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के फीवर क्लीनिक में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच-पड़ताल करते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में सोमवार को दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कालेज के डेंगू वार्ड में दोनों का इलाज किया जा रहा है। 55 बुखार पीड़ितों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है। डाक्टरों ने कहा कि दोनों मरीजों के प्लेटलेट्स में ज्यादा कमी आती है तो उन्हें कानपुर रेफर किया जाएगा। मेडिकल कालेज के ओपीडी सेक्शन में कक्ष संख्या 84 में शुरू हुए फीवर क्लीनिक के जरिए सभी तरह के बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बीते शुक्रवार को बुखार से पीड़ित तिर्वा के पुरवा कस्तूरी निवासी शिवम (15) पुत्र राजू को परिजन फीवर क्लीनिक में लाए थे। इसको जनरल वार्ड में मेडिसिन कक्ष में भर्ती किया गया। शनिवार को इसके ब्लड के जांच की गई। रैपिड टेस्ट में डेंगू के लक्षण पाए गए। इस पर डाक्टरों ने ब्लड सैंपल माइक्रोबायोलाजी लैब में भेजा। जांच के बाद डाक्टर संजीव त्रिपाठी की टीम ने मरीज में डेंगू की पुष्टि की।
इसी तरह से सोमवार सुबह फीवर क्लीनिक में कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ला की नेहा (12) को परिजन लाए। नेहा के ब्लड में भी डेंगू की पुष्टि हुई। अभी तक तिर्वा क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई थी। इन दो मरीजों के डेंगू से प्रभावित होने के कारण डाक्टरों की टीम मान रही है कि मरीजों की तादात बढ़ सकती है।
विज्ञापन
फीवर क्लीनिक के इंचार्ज डा. प्रदीप खार्या ने बताया कि गत शनिवार को विभिन्न तरह के बुखार से पीड़ित 49 मरीजों का परीक्षण किया गया था। सोमवार को 55 मरीजों का परीक्षण किया गया है। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कि हालातों पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई है।