फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tiddee ka teesara aur chautha dal aage badha, jile mein satarkata

टिड्डी का तीसरा और चौथा दल आगे बढ़ा, जिले में सतर्कता

Wed, 27 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
tiddee ka teesara aur chautha dal aage badha, jile mein satarkata
कन्नौज। कोरोना और मंदी की मार झेल रहे किसानों के लिए टिड्डी दल के रूप में नई मुसीबत आ गई है। दो टिड्डी दल मध्य प्रदेश की ओर मुड़ जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से तीसरा और चौथा टिड्डी दल राजस्थान पहुंच गया है। यह आगरा होते हुए अन्य जिलों में पहुंच सकता है। आगरा, मथुरा, झांसी, जालौन और कानपुर देहात को अलर्ट किया गया है। कन्नौज समेत अन्य जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

राजस्थान से टिड्डी दल 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगरा की ओर बढ़ रहा है। आगरा, झांसी, मथुरा, जालौन और कानपुर देहात प्रभावित होने ही आशंका से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। अभी यह 170 किमी दूर दौसा में है। जिला प्रशासन ने किसानों को अलर्ट किया है। कृषि विभाग को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि टिड्डी का तीसरा और चौथा दल करीब 2 किमी लंबा और आधा किमी चौड़ा है। यह फसलों को काफी तादाद में खराब कर सकता है। किसान कीटनाशक दवा का इंतजाम कर लें। टिड्डियों को धुआं कर, थाली, ढोल या टिन के डिब्बे पीटकर भगाया जा सकता है। टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंध केंद्र लखनऊ के फोन नंबर 0522-2732063 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed