फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thyroid test facility will be available 24 hours at CHC

Kannauj News: सीएचसी पर 24 घंटे मिलेगी थायराइड जांच की सुविधा

Sat, 07 Sep 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 07 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Thyroid test facility will be available 24 hours at CHC
तालग्राम (कन्नौज)। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की स्थापना के बाद जरूरतमंदों को थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से सीएचसी तालग्राम पर बीपीएचयू की स्थापना के लिए निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब केवल मशीनों का इंतजार है।

15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सीएचसी पर बीपीएचयू भवन निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को सौंपी है।
विज्ञापन

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट प्रयोगशाला में स्टाफ कक्ष, डॉक्टर कक्ष, टेस्टिंग लैब, क्लीनिक पैथ लैब, स्टोर कक्ष व बोर्ड कक्ष का निर्माण करीब पूरा है। इस यूनिट में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीपीएचयू से यह मिलेगा फायदा

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। यहां पर विभिन्न संचारी व गैर संचारी रोगों की जांच की सुविधा होगी।
जिन जांचों की यहां पर सुविधा नहीं होगी, उनके सैंपल यहां लिए जाएंगे और जांच के लिए जिलास्तरीय लैब में भेजे जाएंगे। लोगों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की सुविधा रहेगी। नए स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। मुख्य रूप से फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी।



मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण करीब पूरा हो गया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले महीने यूनिट को संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, इससे क्षेत्रीय जनता को भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी।
- डॉ. कुमारिल मैत्रेय, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed