{"_id":"5efe2be88ebc3e433759149d","slug":"thugi-kannauj-news-knp5689450194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बनाने के लिए बेरोजगारों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बनाने के लिए बेरोजगारों से ठगी
विज्ञापन
तालग्राम। बेरोजगार युवकों ने एक इंटर कालेज के प्रबंधक पर नौकरी देने पर नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। युवकों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू का दी है। इससे कालेज प्रबंधन में खलबली मची है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलामऊ अचनकापुर के रघुवीर सिंह, ऊमरपुर के वीरेंद्र कुमार, बरई के बृजेश कुमार, सुताह के अमित कुमार, सलेमपुर के सुभाषचंद्र कनौजिया, हसेरन उदैयापुर के प्रहलाद सिंह, सौरिख बहादुरपुर ढइडुअन नगला के कामोद कुमार ने इसमें बताया कि एक इंटर कालेज के प्रबंधक ने करीब 15 साल पहले अपने स्कूल में शिक्षक पद पर नियुक्ति का प्रलोभन दिया था। इसके एवज में सात लाख 62 हजार रुपये लिए थे। प्रबंध समिति ने उनकी जगह दूसरों को भर्ती कर लिया।
29 जून शाम चार बजे प्रबंधक ने रुपये वापस करने के लिए बुलाया था। उन लोगों के पहुंचने पर प्रबंधक के करीबियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।