{"_id":"599098184f1c1b85338b470f","slug":"three-women-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने से तीन महिलाएं बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटने से तीन महिलाएं बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अलग-अलग गांवों में तीन महिलाओं की चोटी कट गई। बेहोशी की हालत परिजनों ने महिलाओं को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पहली घटना में तालग्राम थाना क्षेत्र के मायापुरवा निवासी नन्ही देवी (35) पत्नी प्रभास सिंह दोपहर 11 बजे अपने घर में सो रही थी। देवरानी सीमा ने देखा कि नन्ही देवी की चोटी कटी पड़ी है और वह बेहोशी की हालत में है। इस पर परिजन उसे मेडिकल कालेज ले आए। दूसरी घटना में ठठिया थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव निवासी आशा (26) पत्नी नीलू की चोटी सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर उसके घर पर ही कट गई। दहशत से वह बेहोश हो गई। उसे भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम स्वास्थ्य केंद्र के डा. अमित वर्मा ने नन्ही देवी का प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि मेकी कीट के का लार्वा जिसके बालों पर गिरेगा, उतने हिस्से के बाल तुरंत गिर जाएंगे। अगर लार्वा शरीर के किसी हिस्से पर पड़ता है तो वह बेहोश हो जाएगा।
छिबरामऊ : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर में महावीर यादव की पत्नी कमला देवी अपने घर में सो रही थी। रविवार सुबह जब वह सोकर उठी, तो उन्होंने देखा कि उनकी चोटी चारपाई के नीचे कटी हुई पड़ी है। यह देख वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि रात को अचानक चोटी कट गई, जिससे महिला भयभीत होकर बेहोश हो गई। दहशत में लोगों ने अपने घरों के बाहर नीबू और मिर्च टांग दिए हैं। घरों के बाहर हल्दी की थाप भी लगाई जा रही है। इस संबंध में सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सभी चौकी इंचार्जों को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन