लाखन तिराहा दो घंटे रहा जवानों के घेरे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर
जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सुनील
शुक्ला, सीओ करन सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश सिंह सहित अन्य अफसरों ने
रविवार को करीब 12 बजे के लगभग पिछले दिनों शहर में हुए बवाल के आरोपियों
और संदिग्धों की तलाश को लेकर लाखन तिराहा स्थित मकानों को चारो ओर से घेर
लिया।
इसके बाद पीएसी जवानों व अफसरों ने घरों में घुसकर आरोपियों की तलाश
करना शुरू किया। इस दौरान कई घरों में पकड़े जाने व पुलिस के भय से लोग
अलमारियों के अंदर छुपकर बैठ गए। इसके अलावा कमरों में सीएफएल हटाने से
अंधेरा छा गया। इससे पुलिस को खोजबीन करने में काफी परेशानी हुई।
बाद
में पुलिस ने टार्च की रोशनी में आरोपियों को तलाशा। इस दौरान पुलिस के
हत्थे चढ़े लोगों को पकड़कर कोतवाली भेजा गया। अफसरों का कहना था कि इन सभी
से पूछताछ के बाद इनको जेल भेजा जाएगा। उधर, बीएसएफ जवानों के साथ
आरोपियों की शुरू हुई धरपकड़ से बलवाइयों में हड़कंप मच गया है।