फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three rogue bikers gang arrested

बाइकर्स गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three rogue bikers gang arrested

दिनदहाड़े यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के

विज्ञापन
तीन सदस्यों को गुरसहायगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात गुरसहायगंज में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी संतोष व्यास पूर्वी बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच स्वाट और सर्विलांस टीम प्रभारी दिनेश यादव और तारिक खां भी अपने हमराह सिपाहियों के साथ पूर्वी बाईपास पर पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक निकले। जब उन्हें रोका गया तो तेजी से बाइक भगानी शुरू कर दी। तभी पुलिस ने पीछा करते हुए उनकी घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर उन्हें कोतवाली ले जाकर गहन पूछताछ की गई।

पकड़े गए युवकों ने अपने नाम नीरज श्रीवास्तव निवासी नेकपुर खत्री कोतवाली कन्नौज संजय शाक्य निवासी बरकापुर थाना विधूना जनपद औरैया और तीसरे ने सतेंद्र सैनी पुत्र रामप्रकाश सैनी निवासी सारोंतोप कोतवाली कन्नौज बताया। एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों शातिर लुटेरे हैं।

गैंग बनाकर लूटपाट करते हैं। इस गैंग का सरगना नीरज श्रीवास्तव है। बताया कि ये लुटेरे एक ही बाइक पर सवार होकर सुनसान रोडों पर निकलते हैं। कहा कि अकेली महिला या अकेले पुरुष को जाते देखकर उसे रोककर लूटपाट कर लेते हैं। बताया कि बीते दिनों छिबरामऊ में एक महिला से लूटपाट इन्हीं लोगों ने की थी।

इसके अलावा नीरज पर फर्रुखाबाद में भी एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों से एक तमंचा 315 बोर, दो रामपुरी चाकू के अलावा चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed