फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three quintals of adulterated mustard oil sealed

Kannauj News: तीन क्विंटल मिलावटी सरसों का तेल सील

Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three quintals of adulterated mustard oil sealed
तिर्वा। दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन क्विंटल मिलावटी सरसों का तेल सील किया। इसके अलावा मिश्रित दूध व नमकीन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) उमेश प्रताप के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य अधिकारी अरविंद साहू ने आशीर्वाद कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित कुशवाहा किराना स्टोर से खुले सरसों तेल का नमूना लिए। वहां आठ कनस्तरों में तीन क्विंटल मिलावटी सरसों का तेल पाया गया। तेल को मौके पर सील कर दिया गया। इसकी कीमत 40 हजार रुपये है।
विज्ञापन

टीम ने तिर्वा रोड पर नमकीन की गाड़ी को कोल्ड स्टोरेज के पास रोक कर नमकीन के दो नमूने, व एक मिठाई की दुकान से बेसन के लड्डू का एक नमूना लिया। टीम द्वारा छह नमूने लेकर जिसे जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आमजन और व्यापारियों को रंगीन या मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान एवं सुरक्षित उपभोग के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed