{"_id":"626d7ef6f9f64c6b853350d7","slug":"three-peacocks-died-after-eating-poisonous-grains-kannauj-news-knp6942324196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़े जहरीले दाने खाने से तीन मोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़े जहरीले दाने खाने से तीन मोरों की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत में जहरीले बीज खाने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। दो मोरों के शवों को कुत्तों ने नोंच कर खा डाला, जबकि एक मोर के शव का पोस्टमार्टम कर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जहरीले बीज खाने से मोरों की मौत की पुष्टि की है।
छिबरामऊ कोतवाली की प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में शनिवार को खेतों में पड़े कीटनाशक युक्त बीज खाने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे वन विभाग के बीट प्रभारी अमरनाथ सविता ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी डा. मोहन सिंह ने एक मोर के शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि खेतों में पड़े कीटनाशक युक्त बीज खाने से मोरों की मौत की हुई है।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय शाल्य ने बताया कि किसानों से अपील है कि वह खेतों में जहरीलों बीजों को न डालें। अगर डालते भी है तो खेतों की कम से कम दो दिनों तक पक्षियों से रखवाली करें।