{"_id":"e2add57ebaa9cc24ace0526b688d8271","slug":"three-of-four-hand-pumps-poorly-seems-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार में तीन हैंडपंप खराब, लगती लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार में तीन हैंडपंप खराब, लगती लाइन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राजापुरवा में जल निगम के हैंडपंप की खराबी से
विज्ञापन
सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक
मात्र सही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लाइन लग रही है।
ग्रामीणों ने सचिव से लेकर ग्राम प्रधान तक से नल को ठीक कराने की गुहार लगाई है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। महेंद्र सिंह, रामबहादुर, संजीव कुमार, सूरज सिंह, रजनेश आदि ने बताया कि करन सिंह व रामप्रकाश के दरवाजे पर लगे हैंडपंप तीन महीने से खराब हैं। विक्रमादित्य के दरवाजे पर लगा हैंडपंप बालू देते हुए पानी छोड़ देता है।
इससे पानी के लिए हाहाकार मचा है। एकमात्र हैंडपंप हरिश्चंद्र के दरवाजे वाला सही है। इससे पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। बीडीओ पंकज यादव का कहना है कि अभी ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी नहीं दी है। मंगलवार को सचिव को भेजकर छानबीन करा सुधार कराने के प्रयास किए जाएंगे।