फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three injured in collision loader

लोडर की टक्कर से तीन घायल

Sun, 08 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 08 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision loader

बेकाबू लोडर की टक्कर से फुटपाथ पर खड़े तीन लोग घायल

विज्ञापन
हो गए। दो ठेली, एक बाइक व एक साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में ले लिया।

शनिवार की दोपहर माल लादकर एक लोडर कन्नौज की ओर जा रहा था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। लोडर बिजली घर के सामने फुटपाथ पर खड़ी फल व मिठाई की ठेली में जा घुसा। इससे वहां खड़े तालग्राम के छदाईपुर्वा निवासी रवि, पंकज घायल हो गए। इनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मिठाई की ठेली लगाए मिरगावां निवासी राजू भी घायल हो गया। उसकी ठेली भी चकनाचूर हो गई। बगिया निवासी रईस की ठेली भी क्षतिग्रस्त हो गई। टिहुला गांव निवासी अमित की साइकिल टूट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed