{"_id":"3d6db54c6815a05171a5b9b98ac9bdc0","slug":"three-injured-in-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से तीन घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा-कन्नौज हाईवे मार्ग पर देवा गांव के पास
विज्ञापन
बेकाबू नीली बत्ती लगी कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल
हो गए। इससे खफा लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर तिर्वा व
कन्नौज पुलिस ने एसडीएम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को
समझाकर शांत कराया।
शनिवार को तिर्वा-कन्नौज मार्ग स्थित देवा गांव के सामने बाजार लगी हुई थी। आसपास गांव के सैकड़ों ग्रामीण सब्जी लेने आए थे। इसी दौरान रामाधार (25), नेत्रपाल (30)निवासी धर्मगदापुर थाना पुवांया जिला शाहजहांपुर व कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव हैवतपुर कटरा निवासी वाशिद (25) एक ही बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने जा रहे थे।
तभी नीली बत्ती लगी कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। यह देख चालक कार भाग ले गया। दुर्घटना के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। चीखपुकार सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए। घायलों को 108 नंबर की एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां एक युवक का पैर टूटा होने से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं भीड़ ने रोड पर आड़े तिरछे ट्रैक्टर व अन्य वाहन खड़े करके मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाल बीएल यादव, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खत्म कराया। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा।