फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three injured as firing in two sides over supremacy in Kannauj

कन्नौज: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में फायरिंग-पथराव, तीन लोग हुए घायल

Fri, 08 Oct 2021 11:10 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 11:10 PM IST
सार

गांव में फायरिंग की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस के अनुसार दो राजनीतिक गुटों के बीच बवाल हुआ था।

विज्ञापन
Three injured as firing in two sides over supremacy in Kannauj
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली के अडंगापुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायल हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव अडंगापुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग और पथराव हो गया। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गईं। ग्रामीणों ने गांव में फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाल आलोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखते हुए पथराव और फायरिंग कर रहे लोग भाग निकले। इस घटना में घायल हुए संदीप कुमार यादव, दिनेश यादव और कौशलेंद्र यादव को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया दो राजनीतिक गुटों के बीच बबाल हुआ है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed