फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three-fold jump in sales of diesel and gasoline

डीजल और पेट्रोल की बिक्री में तीन गुना इजाफा

Thu, 10 Nov 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 10 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three-fold jump in sales of diesel and gasoline
पेट्राोलपंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज। पांच सौ, हजार का नोट बंद होने व पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार की ओर से सहूलियत प्रदान करने से आधी रात से ही लोग पेट्रोल व डीजल के लिए पहुंचने लगे। यह नजारा सुबह होने तक भीड़ में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


नोट बंद होने की घोषणा के समय पेट्रोल पंप पर पांच सौ व एक हजार का नोट लेने के लिए छूट दी गई है। यह जानकारी मिलते ही हर कोई अपनी गाड़ियों को फुल कराने के लिए पहुंच गया। शहर के हर पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल डलवाने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिकों ने अधिकतर लोगों की गाड़ियों में पांच सौ व एक हजार का तेल भरा। इस दौरान किसी को भी चेंज रुपये वापस नहीं किए गए। चेंज रुपये लेकर पहुंचे लोगों की गाड़ियों में तेल जरूर डाल दिया गया।
विज्ञापन


मां गायत्री पेट्रोल पंप मालिक का कहना था कि इस फैसले के बाद करीब तीन गुना बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना कि यदि बुधवार की शाम तक गाड़ियों से आपूर्ति नहीं आती है तो गुरुवार को किल्लत होने की समस्या दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed