फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three days are lost to water and the people of Ashok Nagar

तीन दिन से पेयजल को भटक रहे अशोक नगर के लोग

Mon, 25 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Mon, 25 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three days are lost to water and the people of Ashok Nagar

सरायमीरा स्थित लोहिया चौराहे पर चल रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति ठप हो गयी है। इससे इलाके के दर्जनों परिवारों को तीन दिन से पानी नहीं मिल रहा है। लोग किसी तरह हैंडपंपों से पानी भरकर काम चला रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को पानी नहीं मिलने पर नाराज युवकों ने कन्नौज-सरायमीरा मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया पर उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।

सरायमीरा-कन्नौज मुख्य मार्ग पर सदर ब्लाक के पास ओवरब्रिज के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। मोहल्ले के शिवम तिवारी का कहना है कि तीन दिन पहले ओवरब्रिज के लिए सदर ब्लाक के पास सेतु निगम की  मशीन से खुदाई कराई गयी थी। इससे पाइपलाइन फट गयी। शिकायत के बाद भी इसे नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन


जलापूर्ति ठप होने से मोहल्ले में पानी के लिए कोहराम मचा हुआ है। मयंक तिवारी का कहना है कि पानी के लिए सदर ब्लाक में लगे हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है। जलापूर्ति बहाल करने के लिए पालिका प्रशासन ने सेतू निगम का काम कहकर हाथ खड़े कर दिए हैं। जबकि जिला प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही समस्या से निजात न दिलाई तो मोहल्ले वासियों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा। अनूप बाजपेई का कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने दोपहर में काम रुकवाकर कन्नौज रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया।

जिसे शांत करा दिया गया। लेकिन समस्या से निजात न मिली तो लोगों का गुस्सा सड़क पर फूटेगा। आमोद शर्मा का कहना है कि पालिका प्रशासन की उपेक्षा से यह समस्या पैदा हुई है।  

 
ओवरब्रिज निर्माण को कराई गयी खुदाई से पाइपलाइन के अलावा टेलीफोन लाइन भी कट गयी। इससे दर्जनों उपभोक्ताओं के फोन डेड हो गए।

इस मार्ग पर आधा दर्जन बैंकों की शाखाएं हैं। उधर शिकायत मिलने पर टेलीफोन एक्सचेंज के कर्मचारियों ने रविवार दोपहर बाद मौके का निरीक्षण किया और लीकेज ठीक होने के बाद समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed