{"_id":"64626f785a5a6e4b18091fca","slug":"three-bike-riders-injured-in-car-collision-kannauj-news-c-12-1-235518-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के छिबरामऊ अंडरपास पर कार और बाइक में भिड़ंत हो गई हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना विशुनगढ़ के किला नगरिया निवासी दिग्विजय सिंह (45) अपनी ससुराल तालग्राम थाना के किशनपुर गांव आए थे। रविवार देर शाम को वह अपने साले सुमित (25) व राहुल (20 ) के साथ तालग्राम बाजार से खरीदारी कर बाइक से गांव किशनपुर लौट रहे थे।
इसी बीच तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग के एक्सप्रेसवे अंडरपास के करीब पहुंचते ही छिबरामऊ से तालग्राम आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार को जिला एटा के गणेशपुर रुड़की निवासी अंकित शर्मा चला रहे थे। टक्कर के बाद उन्होंने खुद ही तीनों घायलों को तालग्राम सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से दिग्विजय की हालत गंभीर होने पर उन्हें तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।