{"_id":"5f6b8b2e8ebc3edecd477047","slug":"three-and-a-half-lakhs-cheated-from-former-head-in-the-name-of-job-in-kannauj-kannauj-news-knp584395473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः नौकरी के नाम पर पूर्व प्रधान से साढ़े तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः नौकरी के नाम पर पूर्व प्रधान से साढ़े तीन लाख की ठगी
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व प्रधान से जालसाज ने लाखों की ठगी कर दी। नौकरी न लगने के बाद रुपये मांगने पर उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतगाढ़ा निवासी पूर्व प्रधान मुन्ना लाल दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा पंकज एमए करने के बाद से बेरोजगार है।
करीब आठ माह पूर्व गांव भाऊ खुर्द में रहने वाले एक दुकानदार ने सौरिख थाना के गांव भटपुरी में रहने वाले जालसाज से उनकी मुलाकात कराई। जालसाज ने पंकज की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे तीन लाख 29 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद भी नौकरी न लगने पर जब उससे रुपये मांगे तो जालसाज जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे वह और उनका बेटा परेशान हैं। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।