फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three and a half lakh rupees cheated in the name of Bainma, check bounced on demand

बैनामा के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख रुपये, मांगने पर दिया चेक बाउंस हुआ

Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees cheated in the name of Bainma, check bounced on demand
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या रोड पर प्लाट का बैनामा करने के नाम पर दंपती से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायतों के बाद रुपये वापसी के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गमा देवी मंदिर रोड निवासी उर्मिला सिंह पत्नी सुरेश ने बताया कि सौ शय्या रोड पर प्लाट देखा था। खरीदने के लिए मोहसिन रजा, समर रजा, रागिब रजा निवासी सैयदबाड़ा, दिलबहार उर्फ बाबा व सद्दाम निवासी अजीजलपुर थाना जहानगंज को साढ़े तीन लाख रुपये एडवांस दे दिए। बैनामा करने के लिए आरोपी टाल मटोल करने लगे। रुपये वापस मांगने पर निजी बैंक का चेक दिया। यह बाउंस हो गया। दोबारा मांगने पर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि शिकायत लेकर तहसील पहुंचने पर जानकारी हुई कि जमीन वक्फ बोर्ड की है। इस पर पहले से मुकदमा चल रहा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को करनौली इलाके में बंधी मिली थीं उर्मिला
चार सितंबर को सुरेश यादव पत्नी उर्मिला के साथ मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। लौटते समय उर्मिला गायब हो गई थीं। सोमवार को छह दिन बाद उर्मिला करनौली चौकी के पास सड़क के किनारे बंधी मिलीं। सौ शय्या अस्पताल में उपचार के दौरान उर्मिला देवी ने बताया कि गमा देवी मंदिर के पास चार लोगों ने रुपये वापस करने की बात कहते हुए बोलेरो में बैठा लिया था। इसके बाद हाथ पैर बांध कर कमरे में डाल दिया। वह किसी तरह इनके चंगुल से निकलीं। रास्ते में एक दूसरे व्यक्ति ने अकेला देखकर बांधकर डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed